अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार शुक्रवार को न्यूयार्क में कच्चे तेल की कीमतें 3.9 फीसदी गिरकर 56.34 डॉलर प्रति बैरल (159 लीटर) हो जाने के बाद ऊर्जा सेक्टर के शेयरों की कीमतें नीचे आईं जिससे बाजार गिरे
डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक शुक्रवार को 62.68 अंक यानी 0.75 फीसदी गिरकर 8,628.64 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर्स (एस एंड पी) सूचकांक में 10.19 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट आई और यह 882.88 पर बंद हुआ। प्रौद्योगिकी क्षेत्र के सूचकांक नास्डाक कंपोजिट में 9.07 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,680.14 पर बंद हुआ।
अमेरिकी मुद्रा डॉलर की कीमतों में सुधार हुआ और वह गुरुवार के 73.31 यूरो सेंट प्रति डॉलर से बढ़कर शुक्रवार को 74.13 यूरो सेंट प्रति डॉलर हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications