बांग्लादेश में दो पूर्व खुफिया प्रमुख गिरफ्तार
मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को 'नेशनल सिक्योरिटी इंटेलीजेंस' के पूर्व प्रमुखों अवकाश प्राप्त मेजर जनरल रजाकुल हैदर चौधरी और ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) अब्दुर रहीम को ढाका स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन दोनों पर कौन से आरोप लगाए गए हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी नेशनल सेक्योरिटी इंटेलीजेंस के पूर्व निदेशक शहाबुद्दीन और फील्ड आफिसर अकबर हुसैन खान के इकबालिया बयान के आधार पर की गई है। ये दोनों भी इस मामले में आरोपी हैं।
गौरतलब है कि दो अप्रैल, 2004 को चटगांव बंदरगाह पर हथियारों से लदे 10 ट्रकों को पकड़ा गया था। इसी मामले में ये गिरफ्तारियां हुई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications