नेकां-कांग्रेस गठबंधन ने किया पीडीपी,भाजपा का सफाया

नेकां के वरिष्ठ नेता फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर संसदीय सीट जीत ली है। उन्होंने पीडीपी के इफ्तखार हुसैन अंसारी को 32,000 मतों से हराया। नेकां के ही मिर्जा मेहबूब बेग ने पीडीपी के पीर मोहम्मद हुसैन को दक्षिणी कश्मीर अनंतनाग सीट से 5000 मतों से हराया।

उत्तर कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट से नेकां उम्मीदवार शरीफुद्दीन शरिक ने अपने निकटमत प्रतिद्वंद्वी पीडीपी के मोहम्मद दिलावर मीर को 47, 500 मतों से पराजित किया।

उधमपुर संसदीय सीट से कांग्रेस के लाल सिंह जीतने में सफल रहे। उन्होंने भाजपा के निर्मल सिंह को 13000 मतों के अंतर से पराजित किया।

कांग्रेस के ही मदन लाल शर्मा ने जम्मू सीट जीत ली है। उन्होंने भाजपा के लीलाकरण शर्मा को 1,20,000 मतों के अंतर से हराया।

राज्य की लद्दाख सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार हासन खान बढ़त बनाए हुए हैं। वह 7500 मतों से आगे चल रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+