कांग्रेस ने पूर्वोत्तर भारत में अपना आधार मजबूत किया

पार्टी ने असम में सात सीटें जीती हैं, जबकि इस सहयोगी दल बोडोलैंड पीपुल्स फंट्र(बीपीएफ) ने एक सीट हासिल की है। असम गण परिषद(अगप)और भाजपा गठबंधन को पांच सीटें मिलीं।

चौंकाने वाला परिणाम भाजपा के पक्ष में भी गया है, क्योंकि उसे यहां 4 सीटें मिली हैं, जबकि अगप को महज एक सीट से संतोष करना पड़ा है। कांग्रेस के लिए गुवाहाटी सीट का उसकी झोली से निकलकर भाजपा की झोली में जाना करारा झटका है। इसके बावजूद राज्य के मुख्यमंत्री इस नतीजे से संतुष्ट हैं।

मणिपुर में कांग्रेस ने दोनों सीटें जीत ली हैं। अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर भी कांग्रेस काबिज हो गई। नगालैंड में पार्टी को मायूसी हाथ लगी, पर मेघालय में पार्टी ने शिलांग सीट जीत ली, वहीं उसके सहयोगी दल राकांपा ने तुरा सीट जीती। मिजोरम में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने एकलौती सीट फतह कर ली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+