पाकिस्तानी सेना ने स्वात में 47 आतंकवादियों को मार गिराया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मेजर जनरल अतहर अब्बास ने संवाददाताओं से इस्लामाबाद में कहा कि शांगला जिले से सटे स्वात घाटी के कुछ क्षेत्रों से विद्रोहियों का सफाया कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सैनिक कार्रवाई के कारण अपने घरों से विस्थापित स्थानीय लोग अब वापस लौट सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल कई दिशाओं से आगे बढ़ रहे हैं और कई आतंकवादियों के सफाए की उम्मीद है।
प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 47 आतंकवादियों की मौत हुई है और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। अभियान में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल स्वात के प्रमुख कस्बे मिंगोरा पर कब्जा करने के काफी नजदीक है। उन्होंने कहा कि सेना का उद्देश्य शहर से आतंकवादियों को भागने में सफल होने से रोकना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications