कर्नाटक में असफल रहे युवा उम्मीदवार
राज्य में कांग्रेस की तेजस्विनी गौड़ा और कृष्णा बीरे गौड़ा व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के पुत्र एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी बी. वाई. राघवेंद्र सरीखे नामी-गिरामी युवा उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा है।
युवा उम्मीदवारों में भाजपा के राघवेंद्र ही बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने शिमोगा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगारप्पा को 52,893 मतों से पराजित किया।
जीत के बाद राघवेंद (36 वर्ष) ने आईएएनएस से कहा, "कर्नाटक में भाजपा सरकार के काम-काज के पक्ष में जनता ने फैसला सुनाया है। मैं जनता का आभारी हूं कि उसने मुझ में अपना विश्वास जताया है।"
तेजस्विनी (42 वर्ष) ग्रामीण बेंगलुरू में तीसरे स्थान पर रहीं। यहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेकुलर) अध्यक्ष एच. डी. कुमारस्वामी ने जीत दर्ज की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications