आडवाणी ने मनमोहन को जीत की बधाई दी
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि आडवाणी ने प्रधानमंत्री को फोन कर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आडवाणी से उनका और विपक्ष का समर्थन मांगा और साथ ही उनसे सरकार चलाने के लिए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का आग्रह किया।
इस अधिकारी ने बताया, "प्रधानमंत्री ने आडवाणी से कहा कि हमें सरकार और विपक्ष के बीच संबंधों में एक नई शुरुआत करनी चाहिए।"
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी। दिल्ली की सभी सात सीटों पर कांग्रेस को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली राज्य की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications