पाकिस्तान में विस्फोट से 10 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पेशावर के काकसाल इलाके में एक कार में यह विस्फोट हुआ। यह कस्बा बेहद घनी आबादी वाला है।
पेशावर के पुलिस प्रमुख सफवत गयूर ने बताया, "यह एक कार में किया गया विस्फोट था। पूरी संभावना है कि यह रिमोट कंट्रोल से किया गया था। हम इसकी जांच कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और 18 अन्य घायल हुए हैं। विस्फोट से एक स्कूली बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।
उधर, पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस विस्फोट की कड़ी निंदा की है।
जरदारी ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात दोहराई है। उन्होंने प्रांतीय सरकार को घायलों की मदद का आदेश दिया है और घटना के बारे में एक रिपोर्ट भी मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications