महाराष्ट्र में मुस्लिम और दलित उम्मीदवारों का सफाया
इस चुनाव में प्रमुख पार्टियों द्वारा 15 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने एक-एक, समाजवादी पार्टी (सपा) ने चार, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने नौ उम्मीदवारों को टिकट दिया था।
इसके अलावा छोटी पार्टियों के उम्मीदवारों के साथ ही निर्दलीय के तौर पर करीब दर्जन भर मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे।
प्रमुख मुस्लिम उम्मीदवारों में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ए.आर. अंतुले (रायगढ़), सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबु असीम आजमी (मुंबई उत्तर-पश्चिम), प्रसिद्ध मौलाना सैयद अख्तर अली (मुंबई दक्षिण) चुनाव हार गए हैं।
राकांपा के आजम पनसारे पुणे से चुनाव हार गए। बसपा के नौ उम्मीदवारों में प्रमुख नेता मोहम्मद अली शेख (मुंबई दक्षिण), हाजी इब्राहिम उर्फ भाईजान (मुंबई उत्तर-मध्य) चुनाव हार गए।
कुछ इसी तरह प्रमुख दलित और पिछड़े वर्ग के नेताओं को चुनाव में शिकस्त मिली है।
चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे (शोलापुर) चुनाव हार गए। इसी तरह रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया के प्रमुख रामदास आठवले (शिरडी), प्रकाश अंबेडकर (अकोला), राजेंद्र गवई (अमरावती) चुनाव हार गए।
कांग्रेस पार्टी से हालांकि दलित चेहरे के रूप में प्रसिद्ध जयवंत आवले (लातुर-सुरक्षित) चुनाव जीत गए हैं। इसी तरह उत्तर कोंकण बेल्ट में पालघर से बहुजन समाज अघाड़ी के उम्मीदवार बलिराम जाधव चुनाव जीत गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications