बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ता जश्न में डूबे

दोनों दलों के कार्यकर्ता और नेता जहां एक साथ मिलकर खुशी का इजहार करने में लगे हैं, वहीं वामपंथी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर उदासी छाई है। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट आवास पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। 'ममता बनर्जी जिंदाबाद' के नारे लगाती भीड़ का रेला देखकर वामपंथी कार्यकर्ता और नेता सकपकाए हुए हैं।

वामपंथी मोर्चे की हार से पार्टी कार्यकर्ता हतोत्साहित हैं। निवर्तमान लोकसभा में माकपा के उप नेता मोहम्मद सलीम का कहना है यह उनकी पार्टी के लिए आत्ममंथन का समय है। उनका मानना है कि नंदीग्राम और सिंगूर प्रकरणों ने पार्टी की हार में खास भूमिका निभाई। वहीं राज्य के मुसलमानों की स्थिति के बारे में सच्चर कमेटी की रिपोर्ट ने भी पार्टी से मुसलमानों को दूर किया। वैसे, वह यह भी मानते हैं कि यह जनादेश केंद्र में स्थायी सरकार के लिए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+