प्रधानमंत्री ने धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए समर्थन मांगा, सोनिया ने दी बधाई (लीड-1)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर उनसे मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा, "धर्मनिरपेक्ष और स्थायी सरकार बनाना हमारी प्रतिबद्धता है।"
उन्होंने कहा, "मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं कि वे पुराने मतभेदों को भुलाकर एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन में अपना योगदान दें। हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट रहना चाहिए।"
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से ही चाहता हूं कि राहुल कैबिनेट में शामिल हों। इसके लिए मुझे उन्हें मनाना पड़ेगा।"
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मौके पर पार्टी को भारी सफलता दिलाने के लिए देश की जनता को बधाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनमोहन सिंह ही नई सरकार में प्रधानमंत्री होंगे।
सोनिया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "देश की जनता ने हमेशा सही पसंद को चुना है।"
राहुल गांधी को भावी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, "इस बारे में कोई भी फैसला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications