हार के बाद अच्युतानंदन का इस्तीफा देने से इंकार
राज्य की 20 संसदीय सीटों में से कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ वामपंथी गठबंधन महज चार सीटों पर ही आगे हैं।
चुनाव परिणामों के बारे में अच्युतानंदन से जब पत्रकारों ने पूछा कि पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए वह किसे जिम्मेदार मानते हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "पार्टी पोलित ब्यूरो की 18 मई को बैठक है। हार के बारे में चर्चा के लिए पार्टी की केंद्रीय और राज्य समिति की भी बैठक होगी।"
उन्होंने कहा कि जब यह बैठकें खत्म हो जाएंगी वे इस बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा, "हमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम इसकी समीक्षा करेंगे। चुनाव परिणामों से प्रदेश सरकार का कुछ भी लेना देना नहीं है। हम अपनी गलतियों से सीख लेंगे और वामपंथी दलों को राज्य में मजबूत करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications