लिट्टे के इलाके से नागरिकों का पलायन जारी (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को लगभग 5,000 नागरिक इस इलाके से बाहर निकले हैं। पिछले दो दिनों में लगभग 17,500 नागरिक इस इलाके को छोड़ चुके हैं।
इससे पहले श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि सेना ने तमिल विद्रोहियों के आखिरी इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। अब श्रीलंका के पूर्वोत्तर में लिट्टे के कब्जे वाला यह आखिरी इलाका एक वर्गकिलोमीटर में सिमट गया है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह पहली बार हुआ है जब लिट्टे की पहुंच समुद्र तक नहीं रही है। सेना ने दावा किया है कि लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लेई प्रभाकरन और उसके वरिष्ठ सहयोगी अभी विद्रोही द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में हैं।
कोलंबो से 395 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित कारियालमुल्लइविक्कल गांव से जुड़े तटीय इलाके पर सेना ने कब्जा किया है।
गौरतलब है कि युद्ध क्षेत्र में अभी भी हजारों लोग फंसे होने की आशंका है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने कहा था कि इस क्षेत्र में लगभग 50,000 लोग फंसे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications