पवार ने प्रधानमंत्री पद के लिए मनमोहन सिंह का समर्थन किया

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के प्रदर्शन पर संतुष्टि जाहिर करते हुए पवार ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए उसके सभी सहयोगी प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह का समर्थन करेंगे।

स्वयं के प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, "परिणामों को देखते हुए, कैसे कोई और प्रधानमंत्री का उम्मीदवार हो सकता है।"

पवार ने कहा कि संप्रग ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में शानदार जीत हासिल की है।

भविष्य में वाम दलों की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जिस तरह से मतदाताओं ने वाम दलों को अपनी प्रतिक्रियाएं दी उससे राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। हालांकि संप्रग को बहुमत के लिए कुछ और सीटों की जरूरत है ऐसे में वह किसी को अनदेखा नहीं कर सकता।"

महाराष्ट्र की माधा संसदीय सीट से करीब दो लाख वोटों से जीत हासिल करने वाले पवार ने कहा कि इस समय की जरूरत एक स्थायी सरकार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+