कांग्रेस को अपार कामयाबी, भाजपा को मायूसी (लीड-4)

15 वीं लोकसभा के चुनाव में शनिवार को जारी मतगणना के ताजा परिणामों और रुझानों के मुताबिक कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जहां 199 सीटें जीत चुके हैं और 63 पर बढ़त बनाए हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी दल111 सीटें जीतकर 48 पर आगे चल रहे हैं।

तीसरा मोर्चे के घटक दल 40 सीटें जीतकर 17 पर आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार 19सीटें जीतकर 11 पर बढ़त बनाए हैं। बहुजन समाज पार्टी 10 सीटें जीतकर सात पर बढ़त बनाए हैं और अन्य 11 सीटें जीतकर सात पर बढ़त बनाए हैं।

दिल्ली में चांदनी चौक से कपिल सिब्बल, पूर्वी दिल्ली से संदीप दीक्षित, दक्षिण दिल्ली से रमेश कुमार और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से कृष्णा तीरथ चुनाव जीत गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह चुनाव जीत गए हैं। राजस्थान की अजमेर सीट से कांग्रेस सचिन पायलट विजयी रहे हैं।

गोवा में भाजपा व कांग्रेस ने अपनी-अपनी सीटें बचा ली है। उत्तरी गोवा से भाजपा उम्मीदवार श्रीपद नायक और दक्षिणी गोवा से कांग्रेस प्रत्याशी फ्रांसिस्को सरदिन्हा जीत गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह गाजियाबाद से और वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह दार्जिलिंग संसदीय सीट से चुनाव जीत गए हैं। मेनका गांधी आंवला सीट से विजयी रही हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार की सारण लोकसभा सीटे से चुनाव जीत गए हैं और पाटलिपुत्र से हार गए हैं।

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजाम जिले के हिंजली विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।

जनता दल (सेक्युलर)के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा विजयी रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी बेंगलुरू ग्रामीण लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)के एम.के.अझागिरी को भी कामयाबी मिली है।

इन चुनावों में कई दिग्गजों को हार का मुंह भी देखना पड़ा है। इनमें लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान, कांग्रेस प्रत्याशी एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगारप्पा,पूर्व रेल मंत्री सी. के. जाफरशरीफ, केंद्रीय मंत्री शंकर सिंह वाघेला, एम.एच. अंबरीश, कांग्रेस नेता मारग्रेट अल्वा, बी. जर्नादन पुजारी,मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)पार्टी के वाइको जैसे कई दिग्गजों को मात खानी पड़ी है।

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को कामयाबी के संकेतों मिलने के साथ ही दिल्ली के अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय तथा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास के बाहर सैंकड़ों समर्थकों हुजूम जुट गया और ढोल-नगाड़े बजने लगे। दूसरी ओर भाजपा मुख्यालय में मायूसी छाई थी।

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जहां मिठाइयां बंट रही हैं और आतिशबाजी का दौर जारी है वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के कार्यकर्ता और नेता सदमे में है। भाजपा कार्यालय के बाहर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है।

लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन के कामयाबी की राह पर अग्रसर होने के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र एवं युवा सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई दी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव में एक तरह से हार स्वीकार करते हुए कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) उससे काफी आगे निकल गया है और उसे आशा के अनुरूप जनता से सर्मथन हासिल नहीं हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+