छत्तीसगढ़ में बरकरार है रमन का जलवा
राज्य की एकमात्र सीट जो कांग्रेस के खाते में गई वह नवगठित कोरबा संसदीय क्षेत्र है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला यहां से चुनाव मैदान में थीं। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरणदास महंत ने उन्हें पराजित किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमें पूरा अनुमान था कि कांग्रेस का राज्य से सूपड़ा साफ हो जाएगा। सारा श्रेय मुख्यमंत्री रमन सिंह व उनकी साफ सुथरी छवि और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यो को जाता है।"
लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। जोगी की पत्नी रेणु जोगी बिलासपुर संसदीय सीट से चुनाव हार गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications