मेयतास के ऋण पुनर्गठन पैकेज पर बैठक करेंगे बैंक
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। निर्माण कंपनी मेयतास ने कहा कि नौ मई को बोर्ड द्वारा मंजूर ऋण पुनर्गठन पैकेज पर चर्चा के लिए अगले हफ्ते कर्ज देने वालों बैंको की बैठक आयोजित करने की संभावना है।
शुक्रवार को बोर्ड बैठक के बाद एक बयान में मेयतास ने कहा,"ऋण पुनर्गठन पैकेज पर और चर्चा के लिए बैंकरों की बैठक के अगले सप्ताह बुलाए जाने की संभावना है।"
बोर्ड ने कंपनी की "बनाओ-चलाओ-हस्तांतरित करो(बीओटी)" परियोजनाओं की भी समीक्षा की।
बैठक में कंपनी के मानव संसाधन और वर्तमान समय में उसकी आवश्यकता पर भी चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications