गुजरात में भाजपा को 15 सीट, कांग्रेस के कई दिग्गज हारे (लीड-1)
भाजपा ने कुल 26 सीटों में से 15 पर कब्जा जमाया है जबकि कांग्रेस के खाते में 10 सीटें गई हैं। राज्य की खेडा लोकसभा सीट पर तकनीकी खराबी की वजह से मतगणना रोक देनी पड़ी।
राज्य में कांग्रेस के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री शंकर सिंह बाघेला पंचमहाल सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रभातसिंह चौहान ने 2,090 मतों से पराजित किया।
वडोदरा राज परिवार से ताल्लुक रखने वाले और कांग्रेस उम्मीदवार सत्यजीत गायकवाड़ को भाजपा के बालकृष्ण शुक्ल ने 100,000 से अधिक मतों से हरा दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गांधीनगर सीट पर कांग्रेस के सुरेश पटेल को 100,000 मतों से पराजित किया।
गौरतलब है कि वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 14 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications