कंधमाल में दंगे के आरोपी ने चुनाव जीता
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मनोज प्रधान ने कंधमाल जिले के उदयगिरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में विजय हासिल की। प्रधान को चार माह पहले गिरफ्तार किया गया था और इन दिनों वह जेल में हैं।
कंधमाल में पिछले वर्ष 23 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की हत्या कर दिए जाने के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा में 38 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications