म्यांमार ने आंग सान सू की के लिए वकील की याचिका खारिज की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यंगून के न्यायाधीश यू.अयुंग सोए ने बताया कि न्यायालय ने सू की के वकील बनने की उनकी याचिका खारिज कर दी है।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने फैक्स भेजकर सूचना देते हुए कहा कि आपका लाइसेंस रद्द है।
नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी से संबंधित नौ छात्रों के मामले में न्यायालय की अवमानना के लिए अयुंग को नवंबर से मार्च तक जेल में रहना पड़ा था।
अयुंग और उनके सह वकील खिन मायुंग को अपने मुवक्किलों को न्यायालय की प्रक्रिया की आलोचना करने देने और न्यायालय में कोई आस्था न होने को प्रदर्शित करने की अनुमति देने के लिए चार महीने के कैद की सजा दी गई।
उल्लेखनीय है कि म्यांमार वर्ष 1962 से सैनिक शासन के अधीन है। वहां न्यायपालिका को स्वतंत्र नहीं समझा जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications