अमर सिंह ने प्रधानमंत्री व सोनिया को बधाई दी
सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बधाई देता हूं। हमारी पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में आगे के कदम के बारे में चर्चा की जाएगी।"
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पुनर्जीवित होने के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं इसका स्वागत करता हूं। किसी भी धर्मनिरपेक्ष ताकत का मजबूत होना बहुत अच्छी बात है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications