ताजा दलीय स्थिति
नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। 15 वीं लोकसभा के चुनाव में शनिवार को जारी मतगणना के ताजा परिणामों और रुझानों के मुताबिक कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जहां 199 सीटें जीत चुके हैं और 63 पर बढ़त बनाए हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगी दल111 सीटें जीतकर 48 पर आगे चल रहे हैं।
तीसरा मोर्चे के घटक दल 40 सीटें जीतकर 17 पर आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार 19सीटें जीतकर 11 पर बढ़त बनाए हैं। बहुजन समाज पार्टी 10 सीटें जीतकर सात पर बढ़त बनाए हैं और अन्य 11 सीटे जीतकर सात पर बढ़त बनाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications