बंगारप्पा शिमोगा से हारे
बेंगलुरू, 16 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगारप्पा शिमोगा संसदीय सीट से चुनाव हार गए हैं।
बंगारप्पा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बी.वाई. राघवेंद्र से 52,893 मतों से चुनाव हार गए। राघवेंद्र कर्नाटक से भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के पुत्र हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications