सपा और बसपा कार्यालय के बाहर सन्नाटा
राज्य में सत्तारूढ़ बसपा जहां इस चुनाव में 35 वहीं सपा 40 सीटें जीतने का दावा कर रही थी, लेकिन दोनों को निराशा हाथ लगी है। दोनों ही पार्टियों के लखनऊ स्थित कार्यालय में सुबह गहमागहमी थी लेकिन जैसे ही रुझान आने शुरू हुए सपा और बसपा नेताओं के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं।
सपा के विक्रमादित्य मार्ग स्थित कार्यालय का गेट बंद है। चारों तरफ पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। कुछ ऐसा ही नजारा मॉल एवेन्यू स्थित बसपा कार्यालय का है।
पिछले चुनाव में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें जीतने वाली सपा को कांग्रेस की इस वापसी का सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब तक के रुझान के मुताबिक प्रदेश में कांग्रेस को 22 सीटें मिलती दिख रही हैं। पिछले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं।
इंडो-एशयिन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications