हमें हराने की माकपा की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं: ममता
बनर्जी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "माकपा द्वारा हमारे राजनीतिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारे जाने के बावजूद हमनें चुनाव में भारी सफलता दर्ज की। यह जीत चुनाव में मारे गए हमारे कार्यकर्ताओं की है।"
उन्होंने कहा, "माकपा ने इससे पहले लोगों को मतदान से रोकने का प्रयास किया था। हमने लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।"
ममता ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान तृणमूल कांग्रेस के 14 कार्यकर्ता की मौत हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications