कांग्रेस से सीटों का तालमेल न करना बड़ी राजनीतिक भूल थी : लालू
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में हमने कई गलतियां की हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सीट बंटवारे को लेकर तालमेल नहीं करना सबसे बड़ी राजनीतिक भूल थी। उन्होंने कहा कि इसी का फायदा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशियों को मिला है।
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस, लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) तथा राजद में सीटों को लेकर तालमेल हुआ रहता तो ऐसी स्थिति नहीं होती। उन्होंने हार स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का फैसला मान्य है। कांग्रेस द्वारा मंत्री बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बाद की बात है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications