पाकिस्तान में विस्फोट, 10 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पेशावर के काकसाल इलाके में एक स्कूली बस के निकट विस्फोट हुआ। विस्फोट में 16 अन्य बच्चे घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस विस्फोट की कड़ी निंदा की है।
जरदारी ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात दोहराई। उन्होंने प्रांतीय सरकार को घायलों की मदद का आदेश दिया है और घटना के बारे में एक रिपोर्ट भी मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications