चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में: नीतीश कुमार
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "देश में परिणाम कांग्रेस के पक्ष में हैं लेकिन बिहार के लोगों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अधिक पसंद किया है। हमारे सांसद बिहार का हित सोचेंगे।"
नीतीश कुमार ने कहा,"बिहार के मतदाताओं ने लालू प्रसाद यादव और रामविलास पासवान के बिहार के प्रति नकारात्मक रवैये को नकार दिया है जबकि राजग के सकरात्मक रवैये को पसंद किया है। " उन्होंने कहा कि वे केन्द्र की राजनीति में कोई दखल नहीं देंगे।
नीतीश कुमार ने बिहार के सभी दल के नेताओं से अपील की कि केन्द्र में बनने वाली सरकार का समर्थन वह बिहार के विकास के आधार पर करें। उन्होंने बिहार के मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications