पासवान को हाजीपुर से हार का मुंह देखना पड़ा
पासवान ने संवाददाताओं से कहा, "हार-जीत लगी रहती है। जनता ने विकास के लिए मतदान किया। हाजीपुर से हमारी हार नहीं हुई है। यहां की जनता आपसे कभी यह नहीं कहेगी कि यहां विकास कार्य नहीं हुए हैं। "
पासवान ने कहा, "मैंने यहां फैक्टरी लगवाई, रेलवे का मंडल कार्यालय स्थापित किया, होटल प्रबंधन संस्थान शुरू किया लेकिन इसके बावजूद मुझे हार का मुंह देखना पड़ा।"
जब पासवान से यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने का कारण उनकी हार हुई, तो उन्होंने कहा, "अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।"
पासवान को जनता दल-युनाइटेड के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री राम सुंदर दास ने 25,000 से अधिक मतों से पराजित किया।
पासवान ने हाजीपुर संसदीय सीट से सबसे पहले वर्ष 1977 में 424,000 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications