वर्ष 1971 के मसले पर पाकिस्तान का माफी मांगने से इंकार
इस्लामाबाद, 16 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने बांग्लादेश की उस मांग को खारिज कर दिया है जिसमें उसने कहा था कि वर्ष 1971 में पाक सेना द्वारा किए गए अत्याचारों के लिए पाकिस्तानी सरकार मांफी मांगे।
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने शनिवार को कहा, "जहां तक पाकिस्तान की बात है तो यह मामला नौ अप्रैल, 1974 को हुए समझौते के अंतर्गत हल हो चुका है।"
प्रवक्ता ने कहा है कि 1974 के समझौते के तहत पाकिस्तान ने उन घटनाओं के लिए अफसोस जताया था। वर्ष 2002 में तत्कालीन पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान 1971 की घटनाओं के लिए खेद प्रकट किया था।
गौरतलब है कि बांग्लादेश की विदेश मंत्री दीपू मोनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में पाक उच्चायुक्त आलमगीर बशर खान के साथ मुलाकात के दौरान कहा था कि पाकिस्तान को औपचारिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications