परमाणु प्रतिरोध कायम रखेगा पाकिस्तान : गिलानी
गिलानी ने सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की केंद्रीय कार्यकारी समिति और संघीय परिषद की बैठक में कहा,"किसी भी मात्रा में परोक्ष या अपरोक्ष दबाव पाकिस्तान को मूल सुरक्षा मुद्दों पर समझौता करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता।"
उन्होंने परमाणु हथियारों की सुरक्षा की पाकिस्तान की क्षमता के संबंध में संदेह खड़ा करने का अभियान चलाने वालों की भी आलोचना की।
गिलानी ने कहा कि लोगों ने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को परमाणु हथियारों की सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास किया। पाकिस्तान को कमतर साबित करने के लिए जानबूझकर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।
पश्चिमी मीडिया के परमाणु हथियारों के बारे में सभी सूचनाएं नहीं देने संबंधी खबरों के बारे में गिलानी ने कहा, "किसी भी विदेशी व्यक्ति या संस्था को संवेदनशील संस्थानों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications