कांग्रेस 14 सीटों पर विजयी, 190 पर आगे
शनिवार को जारी ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह कामयाबी वर्ष 2004 के चुनावी नतीजों से कहीं ज्यादा है। उस दौरान कांग्रेस को 545 सदस्यीय लोकसभा में 145 सीटे मिली थीं। इसके बाद कांग्रेस ने वाम दलों तथा अन्य पार्टियों के साथ मिलकर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बनाई थी।
सत्ता में आने की बाट जोह रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 12 सीटें मिली हैं और वह 104 सीटों में बढ़त बनाए हुए है। जबकि वर्ष 2004 के चुनाव में उसे 138 सीटें मिली थीं।
वामदलों को पिछले आम चुनावों में 59 सीटें मिली थी और इस बार वे 23 में आगे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications