पाकिस्तान में मिसाइल हमले में 12 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली इलाके में दो मिसाइल दागे गए। इलाके में एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक 12 लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए।"
अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में अलकायदा से संबद्ध कम से कम तीन विदेशी आतंकवादी भी शामिल हैं। इस हमले के बाद तालिबान आतंकवादियों ने इलाके को घेर लिया। घायलों में कई की हालत गंभीर है इसलिए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications