'कब्रगाह' बन सकता है उत्तरी श्रीलंका : संयुक्त राष्ट्र
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार उच्चायोग के प्रवक्ता रूपर्ट कोलविले ने एक समिति बनाने की बात कही जो संभावित युद्ध अपराधों की जांच करे।
उन्होंने कहा कि अगर उत्तरी श्रीलंका का तटीय इलाका अब तक 'कब्रगाह' में परिवर्तित नहीं हुआ है लेकिन ऐसा होने की आशंका है।
संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों का अनुमान है कि इस साल जनवरी से अब तक 7,000 से 8,000 नागरिक श्रीलंका में मारे जा चुके हैं।
श्रीलंका सरकार के मुताबिक 20,000 और संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मुताबिक 50,000 लोग अब भी युद्ध क्षेत्र में फंसे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications