शेयर बाजारों में रही तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताह के दौरान 296.99 अंक यानी 2.5 फीसदी की तेजी के साथ 12,173.42 पर बंद हुआ। इससे पिछले सप्ताह सेंसेक्स 11,876.43 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सप्ताह के दौरान 1.4 फीसदी की तेजी के साथ 3,671.65 पर बंद हुआ।

एसएमसी कैपिटल्स के इक्वि टी हेड जगन्नाधन थुंगुंतला ने कहा, "सप्ताह की शुरुआत में बाजार में कुछ अनिश्चितता थी लेकिन बाद में उसने बढ़त हासिल की। वैश्विक बाजारों में भी बढ़त देखी गई थी जिसका असर बाजार पर रहा।"

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स ने 12,173.42 के उच्चतम और 11,876.43 के न्यूनतम स्तर पर कारोबार किया जबकि निफ्टी 3,709.6 के ऊपरी और 3,554.6 के निचले स्तर पर रहा।

बीएसई मिडकैप सूचकांक में सप्ताह के दौरान 0.97 फीसदी की तेजी दर्ज की गई जबकि स्मालकैप सूचकांक में 2.34 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

सोमवार को सेंसेक्स 193 अंक यानी 1.63 फीसदी की तेजी के साथ 11,682.99 पर और निफ्टी 1.83 फीसदी की तेजी के साथ 3,554.6 पर बंद हुआ।

मंगलवार को सेंसेक्स 475 अंक की भारी बढ़त आई और यह 4.07 फीसदी की तेजी के साथ 12,158.03 के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को निफ्टी 3.56 फीसदी की बढ़त के साथ 3,681.1 अंक पर बंद हुआ।

बुधवार को सेंसेक्स 138 अंक गिरकर 12,019.65 पर जबकि निफ्टी 1.4 फीसदी की गिरावट के साथ 3,629.45 के स्तर पर बंद हुआ।

गुरुवार को सेंसेक्स 146 अंक यानी 1.22 फीसदी गिरकर 11,872.91 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 0.97 फीसदी की गिरावट आई और यह 3,600.15 पर बंद हुआ।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 300 अंक यानी 2.5 फीसदी उछलकर 12,173.42 पर बंद हुआ। निफ्टी में शुक्रवार को 2.18 फीसदी की बढ़त आई और यह 3,671.65 पर रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+