पाकिस्तान में विस्फोट में 9 मरे
इस्लामाबाद, 16 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के पेशावर में शनिवार को हुए विस्फोट में छह बच्चों समेत कम से कम नौ लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक्सप्रेस टीवी के हवाले से खबर दी है कि पेशावर के कक्शल रिहायशी क्षेत्र में एक स्कूली बस के समीप विस्फोट में घायल होने वालों में कम से कम 16 बच्चे भी शामिल हैं।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों के शीशे चटक गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications