मध्य प्रदेश में सोनिया व राहुल का जादू चला : पचौरी
भोपाल 16 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी ने जिन क्षेत्रों में सभाएं ली थीं वहां कांग्रेस को अच्छी सफलता मिली है। पचौरी ने प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन को संतोषजनक बताया।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए पचौरी ने कहा कि प्रदेश में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस की स्थिति बेहतर है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के नतीजों की उम्मीद पार्टी कर रही थी लगभग उसी तरह के परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं का रूझान युवाओं की ओर बढ़ा है जो प्रदेश के लिए बेहतर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications