स्वाइन फ्लू: मेक्सिको में मरने वालों की संख्या 66 हुई
मेक्सिको सिटी, 16 मई (आईएएनएस)। दुनिया भर में फैले स्वाइन फ्लू से मेक्सिको में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मेक्सिको में अब तक स्वाइन फ्लू के वायरस ए(एच1एन1) से संक्रमित होने वालों की संख्या 2,829 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री जोसे एंजेल कोर्दोवा ने शुक्रवार को बताया कि स्वाइन फ्लू से ज्यादातर लोगों की मौत 23 अप्रैल से पहले हुई है। उन्होंने कहा कि फ्लू की वजह से स्कूल और विश्वविद्यालय अगले एक सप्ताह तक और बंद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications