जश्न में डूबी कांग्रेस, भाजपा सदमे में
मध्य प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करने वाली भाजपा को लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की ही तरह प्रदेश की 29 में से 25 सीटें जीतने की उम्मीद थी, परंतु ऐसा नहीं हुआ। दूसरी ओर चुनाव नतीजों के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस दहाई अंक तक पहुंच गई है।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर मिली सफलता से उत्साहित कार्यकर्ता जोरदार आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच खुशियां मनाने में लगे हैं। मिठाइयां बांटी जा रही हैं,कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरों के साथ जयकारे लगाए जा रहे हैं।
भाजपा के कार्यालय में लालबत्ती वाली कई गाड़ियां तो खड़ी हैं मगर बाहर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता परिणामों की समीक्षा में व्यस्त हैं। पार्टी की अपेक्षा के अनुसार नतीजे न आने से नेता और कार्यकर्ता दोनों सदमे में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications