चबाने वाली ऐस्पिरिन हृदय रोगियों के लिए ज्यादा कारगर
ऐस्पिरिन कई तरह की होती है, पर नए शोध के मुताबिक चबाए जाने वाली ऐस्पिरिन ज्यादा असरदार होती है। कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के सीएन नॉर्डट के नेतृत्व में हुए एक शोध के तहत स्वयंसेवकों के एक समूह को तीन तरह की ऐस्पिरिन- नियमित रूप से निगले जाने वाली ऐस्पिरिन, चबाए जाने वाली ऐस्पिरिन और आंशिक रूप से चबाकर निगले जाने वाली ऐस्पिरिन दवा दी गई।
चबाए जाने वाली ऐस्पिरिन रक्त में ज्यादा तेजी से घुल गई और इसका असर ज्यादा देखा गया। विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस श्रेणी की ऐस्पिरिन का दिल के के मरीजों के स्वास्थ्य पर अपेक्षाकृत ज्यादा तेज असर पड़ता है।
नॉर्डट ने सोसायटी फॉर एकेडमिक इमरजेंसी मेडिसीन की सालाना बैठक में इस शोध निष्कर्ष को पेश किया। बैठक शुक्रवार को हुई। संगठन के एकेडमिक इमरजेंसी मेडिसीन जर्नल में इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications