ओबामा ने म्यांमार पर प्रतिबंधों का विस्तार किया
एक अमेरिकी नागरिक को बिना सरकारी अनुमति के अपने आवास का दौरा करने की अनुमति देने के कारण विपक्षी नेता आंग सान सू की पर चलाए जा रहे मुकदमे से पैदा नए तनाव के कारण अमेरिका ने यह कदम उठाया है।
ओबामा ने कांग्रेस में कहा,"बर्मा के संबंध में आपात स्थिति और उस पर प्रतिबंधों को बनाए रखना आवश्यक है।"
म्यांमार पर अमेरिकी नीति की एक आधिकारिक समीक्षा जारी रहने के बावजूद शुक्रवार को सरकार का यह फैसला आया है।
सू की पर अपने घर का एक अमेरिकी नागरिक को दौरा करने की अनुमति देने के कारण गुरुवार को मुकदमा आरंभ किया गया है। सू की अपने आवास में पिछले छह वर्षो से नजरबंद हैं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सू की को गुरुवार को उनके आवास से हटाकर जेल में बंद कर दिया गया।
आरंभिक सुनवाई के बाद मुकदमा जारी रखने की तिथि 18 मई तय है।
विदेश मंत्री हिलेरी क्िंलटन ने कहा कि म्यांमार शासन से निपटने के लिए वह बेहतर रास्ता चाहती हैं।
उल्लेखनीय है कि सू की के नेतृत्व वाली पार्टी को 1990 के आम चुनाव में विजय हासिल हुई थी लेकिन सैनिक शासन ने उन्हें कभी सरकार बनाने की अनुमति नहीं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications