लखनऊ में भाजपा दफ्तर में निराशा
वरुण मुद्दे से उत्साहित नेता और कार्यकर्ता सुबह आठ बजे से राजधानी के 10-विधानसभा मार्ग स्थित पार्टी दफ्तर में बैठकर रुझान देख रहे थे, लेकिन शुरुआती रुझानों के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी छाने लगी।
विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ता अपने साथ फूल मालाएं लेकर आए थे, लेकिन ताजा रुझानों से कांग्रेस को मिल रही जीत से उनके चेहरे पर हार की परछाईं आ गई। पार्टी दफ्तर में सन्नाटा पसरना शुरू हो गया है और धीरे-धीरे कार्यकर्ता मायूस होकर घर जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications