भारत में स्वाइन फ्लू का पहला मामला
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि यह युवक एमिरेट्स एयरलाइंस के विमान से न्यूयार्क से दुबई होते हुए बुधवार को हैदराबाद पहुंचा था।
बयान में कहा गया है, "युवक को अलग रखकर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई है। उसके चिकित्सीय नमूनों की जांच सकारात्मक रही है।"
मंत्रालय का कहना है, "संबंधित एयरलाइंस से कहा है कि वह उन यात्रियों की सूची मुहैया कराए जो विमान में इस युवक के नजदीक बैठे थे। इन यात्रियों के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संबंधित देशों को भी सूचना दी जाएगी।"
विमान में युवक के साथ बैठे यात्रियों से कहा गया है कि वे एक सप्ताह तक घर के अंदर रहें और बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी जैसे स्वाइन फ्लू के बुनियादी लक्षणों का ध्यान दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications