अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं : शिवराज
मध्य प्रदेश में जारी मतगणना के रुझानों के मुताबिक भाजपा को बढ़त हासिल है। जारी मतगणना के दौरान संवाददाताओं से चर्चा करते हुए चौहान ने कहा कि जो रुझान सामने आ रहे हैं वे अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि इसकी समीक्षा जल्द की जाएगी।
यह पूछे जाने पर कि कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का अति आत्मविश्वास तो पार्टी के कमजोर प्रदर्शन का कारण नहीं है? चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली सफलता के चलते कार्यकर्ताओं को लग रहा था कि इस चुनाव में भी उन्हें वैसी ही सफलता मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
केन्द्र में दोबार संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बनने की संभावनाओं संबंधी सवाल पर चौहान ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वह मनमोहन सिंह से मुलाकात कर आग्रह करेंगे कि पिछले पांच वर्षो में प्रदेश के साथ जो भेदभाव हुआ है वह आगे न हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications