श्रीलंका मुद्दा तमिलनाडु में सफल नहीं: मारन
मारन ने एक निजी समाचार चैनल से कहा कि तमिलनाडु की जनता ने डीएमके को स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे ने किसी प्रकार की भूमिका नहीं निभाई।
चुनाव प्रचार के दौरान ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) नेता जयललिता और उनके सहयोगी दलों ने श्रीलंकाई तमिलों का मुद्दा उठाया था। इन दलों ने श्रीलंका में तमिल विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) और सेना के बीच संघर्ष में फंसे तमिलों की खराब स्थिति के लिए वहां की सरकार और भारत सरकार पर आरोप लगाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications