लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में जश्न की तैयारी
प्रदेश में लंबे समय से हाशिये पर रही कांग्रेस लगभग 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। माना जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जादू चल गया है।
बढ़त के रुझान मिलने के साथ ही पार्टी कार्यालय में गहमागहमी बढ़ गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी सहित सभी प्रमुख नेताओं के चेहरे पर खुशी थी।
कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस और उसकी नीतियों पर भरोसा जताया है। राहुल गांधी का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications