इतने बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी : रीता बहुगुणा जोशी
लखनऊ संसदीय सीट से पार्टी उम्मीदवार जोशी ने कहा कि इस चुनाव से लोगों को पता चल गया है कि कांग्रेस की नीतियां ही देश को आगे ले जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों के साथ-साथ यह सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी की जीत होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी बढ़त बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ-साथ सांप्रदायिकता की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications