मनमोहन सिंह को लेकर आशावान था: उमर अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "अब स्थिति बहुत साफ है। रुझानों से पता चलता है कि संप्रग की सरकार बनेगी। हम संप्रग को अगले पांच वर्षो तक सत्तासीन होने को लेकर उत्सुक हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर आशान्वित था। वह जम्मू एवं कश्मीर को आदर्श राज्य बनाना चाहते हैं।"
अब्दुल्ला ने कहा, "ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और मेरे जैसे नेताओं ने युवाओं के हित की बात की है। आप 80 साल के लालकृष्ण आडवाणी से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह युवाओं के बारे में बात करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications