कर्नाटक में भाजपा को 4 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक भाजपा ने चिक्कोडी, बीजापुर (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) और बेल्लारी (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) सीटें बरकरार रखीं जबकि उसने परिसीमन के बाद बनी हावेरी सीट पर जीत हासिल की।

कांग्रेस ने मैसूर संसदीय सीट भाजपा से छीन ली जहां कांग्रेस प्रत्याशी ए.एच. विश्वनाथ ने मौजूदा सांसद सी.एच.विजयशंकर को 7,691 मतों से परास्त कर दिया।

चिक्कोडी में भाजपा प्रत्याशी कट्टी रमेश विश्वनाथ ने कांग्रेस के पी.बी. हुक्के री को 55,049 मतों से और बीजापुर में पार्टी के रमेश चांदपुर जिगाजिनागी ने कांग्रेस के पी.के. राठौड़ को 42,404 मतों से पराजित कर दिया।

बेल्लारी संसदीय क्षेत्र में भाजपा की जे. शांता ने कांग्रेस के एन.वाई. हनुमंथप्पा को 2,243 मतों से हरा दिया। हावेरी में पार्टी के उदासी शिवकुमार चानाबासप्पा ने कांग्रेस के सलीम अहमद को 88,220 मतों से परजित कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+