हमेशा की तरह विपक्ष में बैठेंगे : बर्धन
बर्धन ने संवाददाताओं से कहा,"कांग्रेस विजयी हुई है और वह इस समय सरकार बनाने की स्थिति में है। उनको हमारे समर्थन की क्या आवश्यकता है? अपने पूरे जीवन में हम विपक्ष में रहे और हम विपक्ष में ही रहेंगे।"
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों की समीक्षा होगी। इसके लिए रविवार को बैठक होगी। बर्धन ने कहा कि वामदल गरीब लोगों के हितों के लिए लड़ते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications